हमीरपुर, मार्च 19 -- हमीरपुर। गुरुवार को मुकद्दस रमजान के 29 रोजे पूरे हो गए। शाम को इफ्तार के बाद मस्जिदों से निकलने वाले लोगों ने आसमान पर नजरें भी दौड़ाई, मगर चांद के दीदार नहीं हुए। ऐसे में अब ईद 21 मार्च को होना तय है। ईद को लेकर बाजारों में भी भीड़भाड़ हो रही है। कल शुक्रवार को चांद रात का दिन होने की वजह से बाजारों में खरीददारी करने के लिए अच्छी-खासी संख्या में लोगों की भीड़ होगी। उधर, ईद को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में जश्न का माहौल है। कल 30वें रोजे के रफ्तार के साथ ही ऐतिकॉफ में बैठे लोग बाहर निकल आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.