हमीरपुर, मार्च 19 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर मोहल्ले में रोजा इफ्तार के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने मस्जिद में पहले कहासुनी की और बाद में घर में घुसकर मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी शाहरुख खां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रोजा इफ्तार के समय मस्जिद में मौजूद था। इसी दौरान शमीमुद्दीन और दो अज्ञात युवक वहां पहुंच गए और रोजा खोलने को लेकर अनावश्यक विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने 25 हजार रुपए की रंगदारी भी मांगी और न देने पर जा...