पूर्णिया, मार्च 17 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड के मालोपाड़ा पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव में वार्ड संघ अध्यक्ष सह वार्ड संख्या पांच के सदस्य आफाक आलम की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इफ्तार के दौरान मजहबी दीवारों को भुलाकर लोगों ने एक साथ दस्तरख्वान पर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। साथ ही देश-प्रदेश की खुशहाली और शांति के लिए सामूहिक दुआ भी मांगी गई। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इबादत के साथ-साथ आपसी प्रेम, त्याग और मानवता का संदेश देता है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं और सौहार्द को मजबूत...