गढ़वा, मार्च 1 -- रंका, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी के नेतृत्व में रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक ही मंच पर दोनों कार्यक्रम के आयोजन ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रमज़ान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। रोजेदारों के लिए विशेष रूप से इफ्तार की व्यवस्था की गई थी। खजूर, फल, शरबत और अन्य व्यंजनों के साथ रोजा खोला गया। इफ्तार के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। उक्त अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद ने कहा कि रमजान आत्मसंयम, त्याग और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.