आरा, मार्च 12 -- पीरो, संवाद सूत्र नगर के बिहिया रोड स्थित आरकेड स्कूल परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अफजल इमाम की देखरेख में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में भाजपा नेता मदन स्नेही, परवेज अख्तर, रिटायर प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह, अखलाक खान, जेबी जमील, कयूम खान, धन्नू खान समेत दर्जनों गणमानय लोग शामिल हुए। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों ने इस इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होकर एक साथ इफ्तार किया और आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया। इफ्तार के दौरान देश में अमन चैन और आपसी सद्भाव की दुआ मांगी गई। मौके पर लोगों ने कहा कि सामूहिक इफ्तार पार्टी से समाज में आपसी भाईचारा का संदेश जाता है। अजमेर खान, खुर्शीद खान, मजहर इमाम, शिबू खान समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...