फतेहपुर, फरवरी 25 -- बिंदकी। डीएपी के साथ दवा के दबाव पर किसानों से नोंकझोक के वायरल वीडियो से नाराजगी बढ़ती जा रही है। भाकियू ने आवाज बुलंद करते हुए धरना का ऐलान किया है। वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। इफकों केंद्र में तैनात कर्मचारी को नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि कार्रवाई भी हो सकती है। नगर के कुंवरपुर रोड मंडी समिति परिसर में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र खाद वितरण के विवादों से घिरा रहा है। मंगलवार को भी क्षेत्रीय किसान डीएपी लेने के लिए पहुंचे थे। जहां पर मौजूद कर्मचारी के द्वारा जबरन खाद के साथ दवा के पैसे काट लिए गए और दवा थमाई जा रही थी। जिससे किसान नाराज हो उठे और कर्मचारी के साथ बहस शुरु हो गई थी। कहासुनी और नोंकझोक का वीडियो किसानों ने बनाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो प्रचलित कर दिया। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.