बरेली, अप्रैल 28 -- सेवानिवृत्त के तीन दिन पहले इफ्को बैगिग प्लांट में बीमार चल रहे एक अधेड़ की लोको इंजन से कट कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नौकरी की मांग करते हुए ट्रैक से शव नहीं उठाने दिया। अधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। थाना भमोरा के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि थाना बारादरी के मोहल्ला सुरेश शर्मा नगर के राजेंद्र पाल सिंह यादव ने इफ्को बैगिग प्लांट वन में लोको मुख्य परिचालक था। उसे डेढ़ बर्ष पूर्व ब्रेन हेमरेज हुआ, इलाज के चलते राजेंद्र सिंह अपने बेटे अमित के साथ बरेली से रोजाना कार द्वारा आता जाता था, अमित भी इफ्को में किसी ठेकेदार के पास नौकरी करता है। यह भी पढ़ें- सिजुआ में सुरक्षा गार्ड की मौत, आश्रित को नियोजन की मांग पर बनी सहमति सोमवा...