गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक पर यातायात को बेहतर करने की योजना बनाई जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एमजी रोड को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अगले महीने में इस रोड को अपने अधीन लेने के बाद एनएचएआई की तरफ से परियोजना सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। मौजूदा समय में एनएचएआई ने इफ्को चौक से लेकर महरौली बॉर्डर तक एमजी रोड को देखरेख के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपा हुआ है। गत छह फरवरी को एनएचएआई मुख्यालय की तरफ से इस रोड को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से वापस लेने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके बाद एनएचएआई ने इस रोड को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब साढ़े पांच किमी लंबे इस रोड में करीब ढाई किमी की मरम्मत जीएमडीए की तरफ से की जा रही है। ...