इफ्को चौक के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव, टैटू से पहचान की कोशिश
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर स्थित इफ्को चौक के पास सर्विस लेन की झाड़ियों से मंगलवार को एक करीब 30 वर्षीय महिला का सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं, जिसके चलते शुरुआती स्तर पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर फिलहाल हत्या के दावों से इनकार किया है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह शव उस समय बरामद हुआ जब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के इंजीनियर और कर्मचारी इलाके में दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए जमीन की निशानदेही का काम कर रहे थे। दोपहर के समय काम के दौरान कर्मचारियों को सर्विस लेन के पास झाड़ियों से अत्यधिक तेज बदबू आई। जब कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.