इफको में स्काउट गाइड परीक्षण शिविर में दिया गया प्रशिक्षण
बरेली, सितम्बर 13 -- आंवला। केंद्रीय विद्यालय इफको में चल रहे भारत स्काउट और गाइड लखनऊ मंडल के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए। शनिवार को दिन की शुरुआत प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्र गान, स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड कानून, साइन, सल्यूट एवं मोटो, झंडों की जानकारी देने के साथ हुई। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांठ बंधन, प्राथमिक उपचार, दिशा-ज्ञान, कैंपिंग कौशल, अनुशासन, टीम भावना, पट्टियां बांधना, स्लिंगस बांह की पट्टी बांधना, लैशिंग एवं पायनियरिंग तथा सेवा भाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने गतिविधियों का अभ्यास किया।प्रतिभागियों को इफको प्लांट की विजिट कराई गई। शाम को कैंप फायर का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Amroha News: तंबू निर्माण में ईगल टोली रही प्रथम डिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.