प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागरा प्रमुख संवादददाता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को फूलपुर के इफको यूरिया प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। सुरक्षा मानकों के क्या प्रबंध किए गए हैं। जल निकासी का क्या प्रबंध आदि की विस्तार से जानकारी ली और इफको के अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।डीएम ने यूरिया प्लांट, अमोनिया प्लांट व नैनो यूरिया प्लांट प्रोडक्शन यूनिट का भ्रमण कर उत्पादन क्षमता, पर्यावरण व सुरक्षा मानकों का अनुपालन, आपदा प्रबंधन, श्रमिक सुरक्षा मानक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से यूरिया व नैनो यूरिया के उत्पादन व मांग की जानकारी लेते हुए नैनो यूरिया की मांग में विगत वर्षों में कितनी वृद्धि हुई है और मांग के सापेक्ष पर्याप्त भंडारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नैनो यूरिया के उ...