इफको ने सहकारिता के अफसरों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरनगर इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक के सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करते हुए वैकल्पिक नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटे उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो तथा मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक मेरठ बृजवीर सिंह ने सभी सचिवों को किसान पंजिका को बढ़ावा देने, व्यवसाय में विवधीकरण करने एवं समय के अनुसार परिवर्तित होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- समितियों पर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.