सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सोनभद्र। भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इफको के माध्यम से देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक कर कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत एवं सहकार से समृद्धि मिशन के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इफको सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.