इफको दो हजार और पेट्रोलियम डिपो देगें 15 सौ कुंटल भूसा
बरेली, मई 12 -- आंवला। एसडीएम ने गोवंश को खिलाने के लिए भूसा दान करने के लिए कई संस्थानों के लिए पत्र भेजें हैं, जिसमें इफको प्रबंधन को दो हजार और तीनों पेट्रोलियम डिपो को 15 सौ क्विंटल भूसा देना होगा। भूसा दान को लेकर तहसील सभागार में एक मीटिंग भी की गई।एसडीएम ने इफको से दो हजार, आईओसी, एचपीसी और बीपीसी डिपो से 500- 500 क्विंटल, सीएनजे बायो प्रोडक्ट इस्माइलपुर, पवित्र मैन्थे कसूमरा, बरेली डेयरीज लिमिटेड से 5-5 सौ क्विंटल भूसा देने के लिए पत्र भेजे हैं। शासन ने 1 मई से 15 मई तक नि:शुल्क भूसा संग्रहण अभियान चलाया हुआ है। आंवला क्षेत्र में 30 गोशालाओं में 5000 गोवंश पल रहे हैं। इन पशुओं के लिए साल भर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अन्य दानदाताओं और प्रगतिशील किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी सामर्थ्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.