इफको के साथ करार से किसानों तक पहुंचेगी आधुनिक कृषि तकनीक
अयोध्या, अक्टूबर 6 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के बीच जल्द ही एमओयू होगा। इसको लेकर इफको के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर चर्चा की। एमओयू के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों के सहयोग से किसानों को विभिन्न कृषि तकनीकों, उर्वरक प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है। इफको के साथ प्रस्तावित समझौते से कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों तक उपयोगी तकनीकी जानकारी और कृषि संबंधी सहयोग पहुंचाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.