आरा, अक्टूबर 1 -- आरा, एसं। जिला कृषि कार्यालय में गुरुवार को बिक्री केंद्र प्रभारियों के लिए इफको की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएओ डॉ नीरज कुमार, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक आनंद श्रीवास्तव, बिस्कोमान के क्षेत्र अधिकारी अमित रंजन और कृषि अभियंत्रण विभाग के उप निदेशक अभियंता मंटू कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजपुर जिले के करीब 80 पैक्स और इफको के सहकारी समिति प्रभारी मौजूद थे। कार्यक्रम में नैनो उर्वरक (नैनो यूरिया व नैनो डीएपी) के उपयोग, लाभ, प्रयोग की सही विधि और किसानों के बीच इसके प्रभावी प्रचार-प्रसार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को आधुनिक व संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करने और इफको के आधुनिक उर्वरक उत्पादों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया...