इफको केवि स्काउड गाइड परीक्षण शिविर का हुआ समापन
बरेली, सितम्बर 14 -- आंवला। इफको में चल रहे भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ मंडल के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। इसमें विभिन्न केवि के 133 स्काउड और गाइड ने हिस्सा लिया।डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (गाइड) प्राचार्या अमिता सिंह के निर्देशन में लगे शिविर में 87 स्काउट्स एवं 46 गाइड्स शामिल हुए। तीसरे दिन सर्वधर्म समभाव और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया। समापन समारोह में शेफाली महेश्वरी प्राचार्या अमिता सिंह तथा कल्पना महेश्वरी को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। शिविर के दौरान आरएल सिंह, शेफाली महेश्वरी, मुख्य परीक्षक देश दीपक त्रिपाठी, गजेन्द्र दीक्षित, दिनेश सिंह, मो. सलमान, वसीम राजा, शाहिदा मंजूर, शशि शर्मा, ज्योति बाला पाल, सुप्रिया राजपूत और प्रशांत कुमार ने सहयोग किया। प्राचार्या अमिता सिंह ने सभी बच्चों के अनुशासन की सराहना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.