इफको ऑफिसर एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित
गंगापार, अक्टूबर 6 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको फूलपुर इकाई में इफको ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। चुनाव अधिकारी पीके पटेल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 7 एवं 8 अक्तूबर को होगी।नामांकन पत्रों की जांच 8 अक्तूबर को की जाएगी और इसी दिन वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। नाम वापसी 9 अक्तूबर को होगी तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी इसी दिन जारी की जाएगी। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 16 अक्तूबर को होगी। चुनाव परिणाम भी 16 अक्तूबर को ही घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी पीके पटेल के अनुसार चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, स्थापना मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.