इफको आंवला को मिला प्रतिष्ठित-सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड 2026
बरेली, अक्टूबर 30 -- आंवला। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी संस्था इफको की आंवला इकाई ने अपनी सुरक्षा और नवाचार के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में इफको आंवला इकाई को उर्वरक क्षेत्र में 'सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा प्रदान किया गया। इफको आंवला को यह सम्मान इकाई के पिछले दो वर्षों के उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन, दुर्घटना रहित कार्यप्रणाली और सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए आधुनिक नवाचारों (इनोवेशन) के लिए दिया गया है।समारोह के दौरान इफको आंवला इकाई की ओर से महाप्रबंधक हीरा लाल यादव, अविनाश गुप्ता(अग्नि एवं सुरक्षा) और कृष्णेंद्र चौधरी (अग्नि एवं सुरक्षा) ने मंच पर यह पुरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.