बरेली, जनवरी 29 -- आंवला। इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने उप प्रबंधक अतुल मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक लघुकथा संग्रह लज्जाबोध का विमोचन किया। इफको के अतिथि गृह में मुख्य अतिथि पुस्तक का विमोजन करने के साथ लेखक के सृजन की प्रशंसा की। इस मौके पर गीता संघाणी, इफको आंवला इकाई प्रमुख सत्यजीत प्रधान, महाप्रबंधक राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। लेखक अतुल मिश्र ने बताया कि लघुकथा अत्यंत लोकप्रिय साहित्यिक विधा है। वर्तमान के भाग दौड़ के समय में लघुकथाएँ उन्हें साहित्य से जोड़े रखती हैं। संग्रह में शामिल लघुकथाएं समाज के विरोधाभासों और लोगों के जीवन में छिप कर बैठे पाखंड का खुलासा करती हैं। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमारी मुँह चुराने की प्रवृत्ति पर प्रश्न उठाती हैं और बुराइयों से लड़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.