पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा ने संचालित सांस्कृतिक पाठशाला की 94 वीं कड़ी में जल संकट- कारण एवं समाधान विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने की। संवाद की शुरुआत में सुरेश सिंह ने साथी उमेश नजीर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रेम प्रकाश ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि जल यानी पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं ह। जहां पानी है, वहीं जीवन है। उन्होंने चिंता जताई कि आज पूरी दुनिया जल संकट से जूझ रही है और पलामू भी लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहा है। कुलदीप राम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या, बढ़ती जरूरतें और विज्ञान का दुरुपयोग जल संकट को गहरा कर रहे हैं। उन्होंने समाधान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.