नई दिल्ली, जून 27 -- भारतीय टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने Spotify के साथ खास पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके साथ एलिजिबल Vi पोस्टपेड यूजर्स को Spotify Premium का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री में मिलेगा। यह ऑफर उन लोगों के लिए खास है जो रोज म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं और बिना किसी ऐड-ब्रेक के बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। नई पार्टनरशिप भारत में किसी टेलिकॉम ऑपरेटर और Spotify के बीच पहली ऑफीशियल डील मानी जा रही है। Vi का कहना है कि इस कदम का मकसद अपने पोस्टपेड ग्राहकों को मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ बेहतर डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस भी उपलब्ध कराना है। कंपनी की कोशिश इस ऑफर के साथ नए सब्सक्राइबर्स को अट्रैक्ट करने की भी रहेगी क्योंकि Jio और Airtel की तुल...