नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- गर्मियों के मौसम में आने वाला रसदार और मीठा फल खरबूजा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बहुत से लोग फल की तरह खाना तो कुछ लोग शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। खरबूजे का असली स्वाद उसके मीठेपन से ही आता है। कई बार फल वाले के पास ढेरों खरबूजे होते हैं, लेकिन क्या सभी मीठे होते हैं? अगर आप मीठा-रसदार खरबूजा खरीदना चाहते हैं तो यहा बताई 6 टिप्स को जरूर जानें। ये सारी टिप्स आपको बेस्ट खरबूजा खरीदने में मदद कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 टिप्स, नहीं आएगी कोई दिक्कत मीठा खरबूजा खरीदने की 6 टिप्स1) खुशबू से पहचानें खरबूजे की मिठास का पता लगाने के लिए उसकी खुशबू काफी है। इसे खरीदने से पहले हमेशा खुशबू चेक करने से शुरुआत करें। खरबूज से अगर हल्की मीठी खुशबू आ रही है तो ये समझ लें कि खरबूज...