नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 2.34 मिलियन (23 लाख 4 हजार) पैसेंजर गाड़ियों का प्रोडक्शन किया। ये कंपनी के लिए अब तक का सबसे ज्यादा सालाना प्रोडक्शन वॉल्यूम भी है। यह FY25 के 2.1 मिलियन (21 लाख) यूनिट के मुकाबले 11.66% की बढ़ोतरी है। मारुति सुजुकी की डिजायर, फ्रोंक्स, स्विफ्ट, अर्टिगा और बलेनो जैसे मॉडल्स इस साल सबसे ज्यादा प्रोडक्शन किए गए मॉडल्स थे। इनमें से हर एक ने 2 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया। मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, हिसाशी टेकुची ने कहा, "दुनिया भर में बहुत कम कंपनियां ऐसी हैं जो किसी एक देश में इतनी बड़ी मात्रा में प्रोडक्शन कर पाई हैं। यह उपलब्धि एक ऐसे ऑटोमोबाइल ईकोसिस्टम का नतीजा है जिसे साढ़े चार दशकों से बहुत सावधानी से तैयार किया गया है।" मारुति सुजुकी ...