नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- गर्मियों में ठंडा और मिठास भरा गन्ने का जूस बहुत लोगों की पहली पसंद होता है। सड़क किनारे मिलने वाला यह जूस तुरंत ताजगी देता है और थकान भी कम करता है। लेकिन हर चीज जो स्वाद में अच्छी लगे, वह हर किसी के लिए सही हो यह जरूरी नहीं है। गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है और इसे पीने का तरीका और आपकी सेहत दोनों बहुत मायने रखते हैं। अगर आप बिना सोचे-समझे इसे रोज पीते हैं, तो कुछ हालात में यह फायदा देने की बजाय नुकसान भी कर सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही ये जान लें कि किन लोगों को गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए या बहुत सोच-समझकर पीना चाहिए।डायबिटीज वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए अगर आपको डायबिटीज है तो गन्ने का जूस पीने से पहले बहुत ध्यान रखें। एक गिलास गन्ने के जूस में लगभग 40 से 50 ग्राम तक शुगर हो स...