नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Apple के नए iPhone को लेकर इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। कंपनी 9 सितंबर को अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें iPhone 18 सीरीज के साथ नए डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है। इस बार सबसे ज्यादा नजर iPhone 18 Pro Max पर है। फोन को लेकर लॉन्च से पहले कई लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें दावा किया गया है कि Apple डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी पर ज्यादा फोकस कर सकता है। iPhone 18 Pro Max पिछले साल आए iPhone 17 Pro Max से कई मामलों में अलग होगा। iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट, 2nm टेक्नोलॉजी, Variable Aperture कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं। इसके अलावा Dynamic Island को छोटा करने और Apple के नए C2 मॉडेम को शामिल करने की भी...