नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार, सफल फिल्में दी हैं। तेजाब से लेकर बेटा, राम लखन उनके नाम रहीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। एक्टर के करियर में एक ऐसी भी फिल्म शामिल है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन बाद में ऑडियंस ने उसे कल्ट क्लासिक बना दिया। हम बात कर रहे हैं साल सितंबर 2001 में आई फिल्म नायक: द रियल हीरो की। एक दिन के सीएम बनने वाली ये फिल्म आपको शायद बहुत पसंद होगी, असल में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अहम किरदार निभाया था। जानिए वो 5 कारण जिन वजह से इस फिल्म को फ्लॉप माना जाता है।साउथ रीमेक हिंदी सिनेमा में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में हैं जो साउथ से रीमेक की गई हैं। अनिल कपूर की नायक भी उनमें से एक थी। ये तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म मुधालवन की हिंदी ...