नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Dividend Stock: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों में 5 ऐसी कंपनियां हैं जो 9 रुपये या उससे अधिक का डिविडेंड दे रही हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...1-Hexaware Technologies Ltd कंपनी के शेयर इस साल दूसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने 20 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 1 शेयर पर 9.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 26 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2-L&T Technology Services Ltd पिछले 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों का दाम 13 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी शेयर बाजारों में 27 अक्टूबर को एक्स...