नई दिल्ली, जुलाई 9 -- देश के अंदर पिछले 6 महीने यानी जनवरी से जून 2026 तक किन कारों का दबदबा रहा है, इसकी लिस्ट आ गई है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इस साल तगड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस बार 4 मॉडल ऐसे हैं जो 1-1 लाख से ज्यादा घरों में पहुंच चुके हैं। इसमें मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा पंच, मारुति सुजुकी अर्टिगा और मारुति सुजुकी वैगनआर हैं। खास बात ये है कि ये सभी अलग-अलग सेगमेंट की कार हैं। डिजायर सेडान, पंच SUV, अर्टिगा 7-सीटर MPV और वैगनआर हैचबैक सेगमेंट में आती है। चलिए इन तीनों की 2026 के पहले हाफ (H1) की सेल को देखते हैं। जनवरी से जून 2026 (H1) सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की जनवरी में 19,629 यूनिट, फरवरी में 19,326 यूनिट, मार्च में 21,224 यूनिट, अप्रैल में 23,580 यूनिट, मई में 24,546 यूनिट और जून में 1...