नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब गजब की ग्रोथ देखने को मिल रही है। खासकर जो कंपनियां इस सेगमेंट में आगे बढ़ चुकी हैं वो अब पीछे मुड़कर नहीं देख रहीं। इस डिमांड का कमाल है कि टॉप-4 कंपनियों ने मिलकर महज 8 महीने में 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेच दिए। इस लिस्ट में देश की चार सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां TVS, बजाज, एथर और विडा शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर जनवरी से अगस्त 2026 तक 10,38,973 यूनिट की कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि में इन चार ब्रांड्स द्वारा बेची गई 5,65,635 यूनिट की तुलना में 84% की ग्रोथ को दिखाता है। खास बात यह है कि यह संख्या 2025 में उनकी कुल सालाना बिक्री की 9,22,824 यूनिट से पहले ही 1.16 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है, जबकि कैलेंडर ईयर ...