नई दिल्ली, जुलाई 8 -- गर्मी-बरसात के मौसम में घरों में छिपकलियां दिखने लगती हैं और फिर किचन, बाथरूम, कमरे सभी जगहों पर ये नजर आने लगती हैं। छिपकली वैसे किसी को कोई तकलीफ नहीं देती है लेकिन इससे लोगों को घिन आती है। साथ ही अगर छिपकली खाने की चीज को जूठा कर दें या उसमें गिर जाए, तो वह भी जहर हो सकता है। वैसे तो छिपकली कहीं से भी आ सकती है लेकिन कुछ पौधें ऐसे होते हैं, जिनकी ठंडक में ये बैठी रहती हैं। अगर आपके घर में भी ये पौधे हैं, तो वहां छिपकलियां जरूर होंगी। इन पौधों के आस-पास से छिपकलियों को भगाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं।किन पौधों के आस-पास रहती हैं छिपकलियांमनी प्लांट मनी प्लांट का पौधा घना होता है और साथ ही इसके पत्ते बड़े होते हैं। इस पौधे की मिट्टी में नमी बनी रहती है और पत्तियों के आस-पास ठंडक रहती है। ऐसे में छिपकलियां अ...