नई दिल्ली, फरवरी 26 -- स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया की दो सिस्टर मिडसाइज सेडान स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टूस की घरेलू बाजार में बिक्री 150,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। इनकी जनवरी 2026 के आखिर तक 152,482 यूनिट बिकीं। स्कोडा स्लाविया के 8 महीने बाद जून 2022 में लॉन्च हुई फॉक्सवैगन वर्टूस की 79,104 यूनिट बिकीं, जो इसकी स्कोडा कजिन (73,378 यूनिट) से 5,276 यूनिट ज्यादा है। ये भारत में दोनों सेडान की कुल बिक्री का 52% हिस्सा है। एक्सपोर्ट की बात करें तो, फॉक्सवैगन वर्टूस ने जनवरी 2025 के आखिर तक 102,350 यूनिट का ओवरसीज शिपमेंट किया है, जबकि स्कोडा स्लाविया की 66 यूनिट बिकीं। इसका मतलब है कि लॉन्च के बाद से फॉक्सवैगन वर्टूस ने कुल मिलाकर 181,454 डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स की हैं, जबकि स्वाविया की कुल 73,444 यूनिट्स हैं। 21 नवंबर, ...