नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- किआ इंडिया की अक्टूबर 2026 की मॉडल वाइज सेल्स में एक बार फिर दो कारों का सेल्स 00 यूनिट पर अटक गई। दरअसल, ये दोनों इलेक्ट्रिक कार हैं, जो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड भी हैं। हालांकि, बीते महीने इन दोनों कारों को एक भी ग्राहक नहीं मिला। दरअसल, हम यहां जिन कारों की बात कर रहे हैं उसमें EV6 और EV9 शामिल हैं। ये दोनों कार कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। यहां से कंपनी इसकी बुकिंग भी कर रही है। बता दें कि EV9 सिंगल चार्ज पर 561km और EV9 सिंगल चार्ज पर 663Km की रेंज देती है। किआ EV9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसइसमें 99.8kWh बैटरी पैक है जो ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के लिए डुअल इलेक्ट्रिक मोटर को पावर भेजता है। दो इलेक्ट्रिक मोटर कम्बाइंड तौर से 384hp का पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जनरेट करते हैं, जिससे SUV 5.3 सेक...