नई दिल्ली, जुलाई 30 -- भारत NCAP की क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली टाटा पंच EV फेसलिफ्ट नई कार बन गई है। इसने सेफ्टी स्कोर में अपनी पुरानी पंच EV को भी पीछे छोड़ दिया। टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.46 स्कोर मिला। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इस कार को 49 में से 45 स्कोर मिला। इस तरह इस कार ने 81 में से 76.46 स्कोर हासिल किया। पंच देश की BNCAP की टॉप-10 सेफ्टी रेटिंग वाली कारों में 7वें स्थान पर रही। चलिए हम आपको यहां टॉप-10 सेफ्टी स्कोर पाने वाली कारों के बारे में बताते हैं। भारत NCAP की टॉप-10 कारों के सेफ्टी स्कोर की बात करें तो महिंद्रा XEV 9e को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार रेटिंग और 32 में से 32 सेफ्टी स्कोर मिला। दूसरी तरफ, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन...