मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- राजस्व वसूली में बड़े विभाग टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं। गुजरे वित्तीय वर्ष की प्रगति रिपोर्ट इस बात की तस्दीक कर रही है। लक्ष्य पूरा नहीं होने के पीछे की वजह अलग अलग हैं। बड़े विभागों में बिक्री व्यापार कर की वसूली 63 फीसदी हो सकी वहीं राज्य उत्पाद शुल्क आबकारी और स्टांप विभाग भी लक्ष्य पूरा नहीं कर सके। तीन विभागों ने लक्ष्य से ज्यादा वसूली की इसमें भू राजस्व, अलौह खनन और सिंचाई शामिल हैं। शासन स्तर से लक्ष्य तय किए जाते हैं और इसकी मानीटरिंग जिला स्तर से होती है। जिन विभागों से राजस्व बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जाए अगर वही पिछड़ जाएं तो इसी तरह का परिणाम सामने आता है। सबसे ज्यादा लक्ष्य बिक्री व्यापार आदि पर कर 1587 करोड़ था जिसके सापेक्ष वसूली 1000 करोड़ हुई। जो लक्ष्य के सापेक्ष 63 फीसदी है। राज्य उत्पाद शुल्क ...