नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय के देवता माना जाता है। वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को वे कष्ट नहीं देते, बल्कि साढ़ेसाती या ढैय्या जैसे कठिन काल में भी सुरक्षा और शुभ फल प्रदान करते हैं। हालांकि, कुछ राशियों और व्यक्तियों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग ईमानदारी, मेहनत, सेवा भाव और न्यायप्रियता जैसे गुणों से शनि देव को प्रसन्न रखते हैं। पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का बुरा प्रभाव बहुत कम या ना के बराबर पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं।शनि देव कर्मों के आधार पर देते हैं फल शनि देव व्यक्ति को उसके किए कर्मों का फल अवश्य देते हैं। यदि कोई व्यक्ति ईमानदारी से जीवन जीता है, कभी किसी का हक नहीं मारता, बु...