नई दिल्ली, जनवरी 21 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। जहां साल 2020 में सिर्फ 3,252 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, वहीं 2025 में यह आंकड़ा करीब 1.7 लाख यूनिट तक पहुंच गया। लेकिन, इस तेज ग्रोथ के बीच एक दिलचस्प बात सामने आती है। देश में बिकने वाली हर 5 में से करीब 2 इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ कुछ चुनिंदा राज्यों से आती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्तीसाउथ इंडिया बना EV का पावरहाउस बीते 5 सालों में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु ने मिलकर भारत की कुल इलेक्ट्रिक कार बिक्री में 30 से 35 फीसदी तक की हिस्सेदारी लगातार बनाए रखी है। खास बात यह है कि यह दबदबा नया नहीं है। साल 2020 में जब EV मार्केट बिल्कुल शुरुआती दौर में था, तब ...