नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- लखनऊ, आशीष त्रिवेदी: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्री प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। तीन से छह साल की उम्र के बच्चों को मुफ्त स्कूली यूनिफॉर्म और जूता-मोजा मिलेगा। दरअसल, अभी तक प्री प्राइमरी के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिलता था। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कूलों में चल रहे प्री-प्राइमरी स्कूलों से इसकी शुरुआत की जाएगी। यूनिफॉर्म समेत अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए परिजनों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। बता दें कि बेसिक शिक्षा के 1235 पीएम श्री विद्यालयों में प्री-प्राइमरी स्कूल भी चलाए जा रहे हैं। अब इन स्कूलों में पढ़ रहे सभी प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए भी स्कूली ड्रेस और जूता-मोजा खरीदने को पैसे दिए जाएंगे। अभी तक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ...