नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- RBL Bank-Emirates NBD Bank Merger: बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 16 अक्टूबर को एमिरेट्स एनबीडी बैंक (Emirates NBD Bank) की भारत में मौजूद तीन ब्रांचों को आरबीएल बैंक (RBL Bank) में मर्ज करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला 1 दिसंबर 2026 से लागू होगा। इसके बाद मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम में स्थित एमिरेट्स एनबीडी की ब्रांचें आरबीएल बैंक की ब्रांच के तौर पर काम करेंगी। बता दें कि जून 2026 में UAE के बैंकिंग ग्रुप एमिरेट्स एनबीडी ने आरबीएल बैंक में 60 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। अब दोनों बैंकों की भारतीय ब्रांचों के विलय से इस सौदे का अगला चरण भी पूरा होगा। ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल है कि इस मर्जर का उनके बैंक खाते, लेनदेन और दूसरी बैंकिंग सेवा...