नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह या देवी-देवताओं से होता है। ऐसे ही मूलांक 2 वाले लोगों का संबंध चंद्र ग्रह के साथ होता है। चंद्रमा मन और माता के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इनके प्रभाव से ही इस मूलांक के लोग अपनी भावनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील होते है। ये जातक बात-बात में भावुक हो जाते हैं, साथ ही किसी भी कार्य में ये देर तक सोचते रहते हैं और एक अलग ही कल्पना में खो जाते हैं। यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित होए तब इन्हें बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। चलिए इनकी खूबियां जानते हैं। जन्म तारीखअंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। जैसा कि ये लोग बहुत इमोशनल स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी छोटी सी बात को भी दिल पर ले लेते हैं। यही वजह ...