इन टैक्सपेयर्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वित्त मंत्री ने कार्रवाई का दिया आदेश
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन खत्म होने वाली है। डेडलाइन से पहले लोगों में आईटीआर फाइल करने की होड़ मची हुई है। इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों से ईमानदार टैक्सपेयर्स के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने और जानबूझकर टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा, "हमारा दृष्टिकोण ऐसा होना चाहिए जिसमें ईमानदार टैक्सपेयर्स को सुविधा मिले, वास्तविक त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जाए और जानबूझकर टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।" वित्त मंत्री ने आयकर अधिकारियों से कहा कि टैक्स कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग हमेशा विनम्रता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर केवल टैक्स आकलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.