नई दिल्ली, जुलाई 4 -- इन दिनों कई लोग टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर खरीदने के बाद आफ्टर मार्केट उसमें कई तरह के मोडिफिकेशन कराते हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का पता नहीं रहता कि मोडिफिकेशन कराना ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में आता है। दरअसल, ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। इनमें कई नियम ऐसे हैं जिनका चालान देशभर में एक जैसा है। इन नियमों के चलते टू-व्हीलर्स राइडर का तकड़ा चालान भी काटा जा रहा है। इनमें सभी तरह की मोटरसाइकल और स्कूटर्स शामिल हैं। दरअसल, जिन गाड़ियों में किसी तरह का मॉडिफिकेशन किया गया है, तो पुलिस इन्हें ढूंढकर चालान काट रही है। ऐसी बाइक्स दूर से ही पहचान में आ जाती हैं। कई ट्रैफिक नियम में चालान को बढ़ाकर 25,000 तक कर दिया गया है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने, व्हीकल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और स...