वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के दो ग्राम पंचायत सचिवों की नौकरी तो बाल-बाल बच गई लेकिन उन्हें हर महीने तीन से चार हजार रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के पात्रों के चयन में गड़बड़ी पर सस्पेंड किए गए इन दोनों सचिवों को बहाल कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों को सशर्त बहाल किया है। दोनों की स्थाई वेतन वृद्धि रोकते हुए बहाली की कार्रवाई की गई है। जबकि, जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद 10 फरवरी को दोनों के निलंबन की कार्रवाई की गई थी। शनिवार को मूंढापांडे विकास खंड क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत सचिव धनेंद्र पाल और मोहन सिंह रावत को बहाल कर दिया गया। हालांकि, अभी भी दोनों के कलस्टर का निर्धारण नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो स्थाई वेतन वृद्धि रोकने के आदेश के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.