इन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत, इनके घरों तक पहुंचेगा फ्री सरकारी राशन
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित राशन कार्डधारकों के राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब इन कार्डधारकों के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश में वृद्ध, दिव्यांग एवं निराश्रितों को उनके घर तक राशन पहुंचाए जाएंगे। राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांग अथवा वृद्ध या निराश्रित कार्डधारक जिनके घर पर अन्य कोई व्यक्ति अथवा परिवारजन देखभाल या सहयोग के लिए नहीं है, तो उस स्थिति में संबंधित कार्डधारक व्यक्ति द्वारा नामित व्यक्ति के माध्यम से राशन उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसकी व्यवस्था की जा रही है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उनके इस कार्यकाल में खाद्यान्न वितरण योजना से 45 लाख लोगों को जोड़ा गया है। वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.