देहरादून, मई 18 -- वैश्विक ईंधन संकट के बीच उत्तराखंड ने पेट्रोल -डीजल की खपत कम करने की दिशा में एक पहल की है। परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल की बचत को 10 सूत्रीय एडवाइजरी जारी कर आम लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। परिवहन उपायुक्त शैलेश कुमार तिवारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राज्य सरकार ने ईंधन बचत को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभाग को किफायती और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में विभाग ने ईंधन की खपत कम करने के लिए 10 व्यावहारिक सुझाव दिए हैं, जिनका पालन कर आम वाहन चालक आसानी से अपने खर्च और ईंधन खपत दोनों को घटा सकता है। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी परिवहन विभाग ने साफ...