नई दिल्ली।, जुलाई 29 -- संसद के मॉनसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित परीक्षा सुधार टास्क फोर्स को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी. कामाकोटी को इसमें शामिल करने पर सवाल उठाया। उन्हें गोमूत्र विशेषज्ञ करार दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बयान की सत्ता पक्ष ने तो तीखी निंदा की ही। अब शिवसेना नेता भी उन्हें नसीहत देते हुए माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। इससे पहले बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर पलटवार किया था। आपको बता दें कि मॉनसून सत्र के दौरान चर्चा में शामिल होते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था, "इस नई कमेटी में एक पूर्व IB चीफ, एक IT कंपनी के मालिक और एक गोमूत्र विशेषज्ञ शामिल हैं।"कामाकोटी के पास कई डिग्रियां संजय निरूपम ने एक्स...