इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन नामांकन 15 सितंबर तक होंगे
अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को शैक्षिक सत्र 2026-27 की इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक ऑनलाइन नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से 15 सितंबर तक संचालित होगी। डीआईओएस ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय अपने यहां से चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ मौलिक एवं नवाचारी विचारों का ऑनलाइन नामांकन ई-एमआईएएस पोर्टल पर करेगा। इसके लिए विद्यालयों में प्रार्थना सभा, नोटिस बोर्ड और शिक्षकों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने, विद्यार्थियों को नवाचार विकसित करने के लिए प्रेरित करने तथा विद्यालय परिसर में आइडिया बॉक्स स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.