लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को जल्द बेहतर बनाया जाएगा। लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को और मजबूत बनने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) व इन्वेस्ट यूपी के बीच सोमवार को एमओयू हुआ। इससे माल ढुलाई (फ्रेट मूवमेंट), मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार की उपस्थिति में सोमवार को समझौता ज्ञापन पर डीएफसीसीआईएल के कार्यकारी निदेशक/परियोजना संदेश श्रीवास्तव और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरन आनंद ने हस्ताक्षर किए। यह गैरवित्तीय समझौता तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के अनुसार इस सहयोग के तहत प्रदेश में विस्तृत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरि...