इन्वेस्ट के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी
वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। साइबर थाने में रविवार को नौ लाख रुपये धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्सा निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि जुलाई में पुणे (महाराष्ट्र) निवासी रोशनी राय के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेट आई। दोनों में बातचीत होने लगी। रोशनी ने बताया कि वह गोल्ड में पैसा इन्वेस्ट करती है। प्रवीण ने भी लगभग नौ लाख रुपये लगाए। वापस निकालने के लिए रोशनी से संपर्क नहीं हुआ। ऑनलाइन खाता भी बंद हो गया था। इसके बाद पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.