बरेली, अप्रैल 24 -- इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के प्रोफेशनल कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित लिटरेरी वीक के दौरान महान अंग्रेज़ी नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में उनके प्रसिद्ध नाटक 'मैकबेथ' का मंचन किया गया। यह कार्यक्रम कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम एवं प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक 'मैकबेथ' ने अपनी सशक्त अभिनय क्षमता, प्रभावशाली संवाद अदायगी और आकर्षक मंच सज्जा के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। हाल में मौजूद दर्शकों ने इस नाटक की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल में शेक्सपियर की जयंती और इंगलिश लैंग्वेज डे मनाया गया यह भी पढ़ें- विलियम शेक्सपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.